24 स्थायी आमंत्रित सदस्य,105 सदस्यों की सूची में कांग्रेस से आए नेता भी: हिमाचल भाजपा की कार्यसमिति तय

लोकमत उदय ब्यूरो
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने अपनी कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। कार्यसमिति में 24 दिग्गज नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर भाजपा के अन्य सभी बड़े नेता शामिल हैं।इसके अलावा 105 नेताओं को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। इसमें कांग्रेस से आए सुधीर शर्मा और इंद्र दत्त लखनपाल को भी स्थान दिया है। इसके अलावा इसमें जातीय, क्षेत्रीय और संसदीय सभी तरह के समीकरण को ध्यान रखते हुए पार्टी ने सदस्यों के नाम की घोषणा की है। कार्य समिति में विधायक पूर्व विधायक और 2022 में चुनाव लड़े नेताओं को भी स्थान मिला है।
इन नेताओं को बनाया स्थायी आमंत्रित सदस्य
स्थायी आमंत्रित सदस्य में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंदेल, सुरेश भारद्वाज, महेश्वर सिंह, सतपाल सिंह सत्ती, सुरेश कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अनुराग ठाकुर, सांसद कंगना रणौत, इंदु गोस्वामी, हर्ष महाजन, पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, अनिल शर्मा, रविंद्र सिंह रवि, सरवीण चौधरी, गोविंद ठाकुर, सुखराम चौधरी, बिक्रम ठाकुर, पूर्व डिप्टी स्पीकर हंसराज, पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल और राजेंद्र गर्ग है।
इन्हें बनाया गया कार्यसमिति सदस्य
इसी प्रकार कार्यसमिति सदस्य विधायक सुधीर शर्मा, इंद्रदत्त लखनपाल, जेआर कटवाल, इंद्र सिंह गांधी, सुरेंद्र शौरी, रीना कश्यप, प्रकाश राणा, डा. जनक राज, रणवीर सिंह निक्का, लोकेंद्र कुमार, दीपराज कपूर, पूर्ण चंद ठाकुर, दलीप ठाकुर, विजय मनकोटिया, पवन नय्यर, अर्जुन सिंह, जिया लाल, विनोद चंदेल, विक्रम जरयाल, गोविंद शर्मा, केएल ठाकुर, बलवीर चौधरी, विजय अग्निहोत्री, रीता धीमान, मुलखराज प्रेमी, रविन्द्र धीमान, लखविंदर राणा, अरूण मेहरा, डा. अनिल धीमान, कमलेश कुमारी, परमजीत सिंह पम्मी, विशाल नैहरिया, संजय सूद, देवेन्द्र भूट्टो, चैतन्य शर्मा, होशियार सिंह, रवि ठाकुर, विशाल चौहान, चेतन बरागटा, रजत ठाकुर, धनेश्वरी ठाकुर, वीरेन्द्र चौधरी, जय सिंह, रणवीर सिंह को स्थान दिया गया है।

Live Cricket Live Share Market
Show More

Related Articles

Close
Close