
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल शिमला पहुंची,वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में होगी शामिल
लोकमत उदय ब्यूरो
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल शिमला आई हैं।शनिवार को ठियोग जाने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर चर्चा की। बता दे रजनी पाटिल 3 दिन के हिमाचल दौरे पर पहुंची हैं।
ठियोग विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान वह वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को लेकर चर्चा करेंगी। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगी इसके बाद नारकंडा में मीटिंग रखी गई है। ठियोग पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया।
हाईकमान के निर्देशों पर पार्टी ने बीते सप्ताह वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान लांच किया था। इसके लिये पार्टी ने एक लाख लोगों के हस्ताक्षर कराने का फैसला लिया है। रजनी पाटिल खुद इस अभियान की मानिटरिंग कर रही हैं। इस अभियान के दौरान पार्टी आम जनता को बताएगी कि महाराष्ट्र व हरियाणा के चुनाव में कैसे वोट चोरी किए गए। राहुल गांधी ने तथ्यों के साथ यह बात देश को बताई। अब यही बात इस अभियान के दौरान हिमाचल की जनता को भी बताई जाएगी। प्रदेश में यह अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा। 



