584 लोगों के कंडाघाट विकास खंड के अंतर्गत पंचायत राज निर्वाचन-2026 के लिये प्राप्त हुये नामांकन

लोकमत उदय ब्यूरो
कंडाघाट के अंतर्गत पंचायत राज निर्वाचन-2026 के तहत कुल 584 नामांकन प्राप्त हुए हैं। यह जानकारी आज यहां खण्ड विकास अधिकारी ओ.पी. शर्मा ने दी। उन्होने बताया विकास खंड कंडाघाट के अंतर्गत ज़िला परिषद के दो वार्ड के लिए 19, बीडीसी सदस्यों के लिए 56, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 142, उप प्रधान के लिए 147 तथा वार्ड सदस्य के लिए 220 नामांकन प्राप्त हुए हैं। नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि के पहले दिन 7 मई को कुल 117 नामांकन प्राप्त हुए। इनमें ज़िला परिषद के लिए 8, बीडीसी सदस्य के लिए 13, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 35, उप प्रधान के लिए 29 तथा वार्ड सदस्य के लिए 32 नामांकन प्राप्त हुए है।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन
उन्होंने कहा कि नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि के दूसरे दिन 8 मई को कंडाघाट विकास खंड के तहत कुल 153 नामांकन प्राप्त हुए। इनमें ज़िला परिषद के लिए 4, बीडीसी सदस्य के लिए 15, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 33, उप प्रधान के लिए 39 तथा वार्ड सदस्य के लिए 62 नामांकन प्राप्त हुए। नामांकन प्रस्तुत करने के अंतिम दिन 11 मई को कुल 314 नामांकन प्राप्त हुए। इनमें ज़िला परिषद के लिए 7, बीडीसी सदस्य के लिए 28, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 74, उप प्रधान के लिए 79 तथा वार्ड सदस्य के लिए 126 नामांकन प्राप्त हुए।उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग एवं ज़िला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया गया।

Live Cricket Live Share Market
Show More

Related Articles

Close
Close