हिमाचल नगर निकाय चुनाव: नामांकन पत्रों की छंटनी में 15 पर्चे रद्द, 449 पार्षद पदों पर 1426 दावेदार

लोकमत उदय ब्यूरो
हिमाचल प्रदेश के 51 नगर निकायों में नामांकन पत्रों की स्कूटनी हो गई है। 15 से अधिक नामांकन पत्र रद्द किए गए। छंटनी के बाद अब 6 मई को नामांकन वापसी होगी। इच्छुक अभ्यर्थी दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित भी किए जाएंगे। इन सभी निकायों में 17 अप्रैल को सुबह सात बजे मतदान होगा।
3.60 लाख मतदाता कर सकेगे अपने मताधिकार का प्रयोग
नगर पंचायत और नगर परिषद के परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि चार नगर निगमों सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर के परिणामों के लिए 31 मई तक का इंतजार करना पड़ेगा। इन चुनावों में 1,80,963 पुरुष, 1,79,882 महिला और 14 अन्य मतदाता मतदान करेंगे। कुल मिलाकर 3,60,859 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले 1808 ऐसे मतदाता हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे

Live Cricket Live Share Market
Show More

Related Articles

Close
Close